लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संभवन  : पुं० [सं० सम्√भू (होना)+ल्युट्—अन] [वि० संभवनीय, संभाव्य, भू० कृ० संभूत] १. उत्पन्न होना। पैदा होना। २. संभव या मुमकिन होना। ३. घटित या संभूत होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँभवना  : स० [सं० संभव+हिं० ना (प्रत्य०)] उत्पन्न करना। पैदा करना। अ० उत्पन्न होना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवनाथ  : पुं० [सं० ष० त०] वर्तमान अवसर्पिणी के तीसरे तीर्थकर (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवनीय  : वि० [सं० सम्√भू (होना)+अनीयर्] १. जो हो सकता हो। मुमकिन। २. जिसकी संभावना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ