लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संयम  : पुं० [सं० सम्√यम् (संयम करना)+घञ्] [कर्ता, संयमी, भू० कृ० संयमित, वि० संयत] १. दबा या रोककर रखने की क्रिया य़ा भाव। वश में रखना। २. धार्मिक तथा नैतिक दृष्टि से मन को विषय-वासनाओं को अनुचित, बुरे या हानि कारक मार्गों में प्रवृत्त होने से रोकना। चित्त की अनुचित वृत्तियों का निरोध। इंद्रिय-निग्रह। ३. शरीर-रक्षा अथवा स्वास्थ की दृष्टि से हानि कारक कार्यों या बातों से बचते हुए अलग या दूर रहना। परहेज। ४. व्यावहारिक दृष्टि से अपने आपको अनौचित्य की सीमा से बचाना। अनुचित कामों या बातों से अपने आप को रोकना। (मॉडरेशन) ५. क्रोध आदि में न आना। शांत बने रहना। ६. अच्छी तरह व्यवस्थित रूप से बन्द करना या बाँधना। जैसे—केश-संयम। ७. खुला न रहने देना। मूँदना। ८. बंधन। ९. योग में, ध्यान, धारण, और समाधि का साधन। १॰. उद्योग। प्रयत्न। ११. प्रलय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमक  : वि० [सं० सम्√यम् (रोकना)+ण्वुल—अक या संयम+कन्] संयम करने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमन  : पुं० [सं० सम्√म् (रोकना)+ल्युट्-अन्] १. संयम करने की क्रिया या भाव। २. अनुचित या बुरी बातों से मन को रोकना। निग्रह। ३. दमन। ४. आत्म-निग्रह। ५. बंधन या रुकावट में रहना। ६. अच्छी तरह बाँधना। जकड़ना। ७. अपनीं ओर खींचना या तानना। ७. यम की पुरी संयमिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमनी  : स्त्री०=संयमिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमित  : भू० कृ० [सं० सम्√यम् (रोकना)+णिच्-क्त संयम इतच्—वा्] १. जिसके विषय या संबंध में संयम किया गया हो। २. रोक कर वश में किया या लाया हुआ। किसी का दमन किया गया हो अथवा हुआ हो। ४. कसा या बाँधा हुआ। ५. अच्छी तरह पकड़ा हुआ। वि० इंद्रियों का संयम करने वाला। इंद्रिय-निग्रही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमिता  : स्त्री० [सं०√यम् (रोकना आदि)+णिच्-तृच्] संयम करने की अवस्था, क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमिनी  : स्त्री० [सं० संयम+इनि-ङीप्] १. यमराज की नगरी। यमपुरी जो मेरु पर्वत पर स्थित कही गई है। २. काशीपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संयमी (मिन्)  : वि० [सं० संयमिन्-दीर्घ, नलोप] १. संयम करने वाला २. संयम पूर्वक जीवन बिताने वाला। संयम से रहने वाला। आत्म-निग्रही। पं० १. योगी। २. राजा। ३. शासक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ