लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सठ  : पुं०=शठ।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठई  : स्त्री०=शठता।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठमति  : वि० [सं० शठ+मति] दुष्ट प्रकृतिवाला। दुष्ट। उदाहरण—तजतु अठान न हठ परयौ सठमति आठौ जाम।—बिहारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठियाना  : अ० [हि० साठ= ६॰] [भाव० सठियाव] १. साठ वर्ष का बुड्ढा होना। २. मनुष्य का ६॰ वर्ष या इससे अधिक का हो जाने पर मानसिक शक्तियों के क्षीण हो जाने के कारण ठीक तरह से काम-धंधा करने या सोचने-समझने के योग्य न रह जाना। मुहावरा—सठिया जाना=ऐसी अवस्था में पहुँचना जबकि बुद्धि ठीक से काम करना छोड़ देती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठियाव  : पुं० [हि० सठियाना+आव (प्रत्यय)] सठिया जाने या सठियाने हुए होने की अवस्था या भाव। वह अवस्था जिसमें मनुष्य ६॰ वर्ष या अधिक का हो जाने पर ठीक तरह से काम-धंधा करने या सोचने-समझने के योग्य नहीं रह जाता। (सेनिलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठुरी  : स्त्री० [हि० सीठी या साँठी] गेहूँ,जौ आदि के डंठलों का वह गठीला अंश जिसका भूसा नहीं होता और जो ओसाकार अलग कर दिया जाता है। गठुरी। कूँटा। कूँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठेरा  : पुं० [हि० साँठा] सन का वह डंठल जो सन निकाल लेने पर बच रहता है। संठा। सरई। सलई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठोरना  : स० [हि० बटोरना का अनु० बटोरना-सठोरना] एकत्र या संचित करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठोरा  : पुं०=सोंठौरा।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सठ्ठो  : पुं० [?] ऊँट (राज०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ