लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सत्त्व  : पुं० [सं०] १. सत्ता से युक्त होने की अवस्था या भाव। अस्तित्व। हस्ती। २. किसी वस्तु में से निकाला हुआ मूल और सार भाग। तत्त्व। सत्त। (एब्सट्रैक्ट) ३. किसी वस्तु की मुख्य और वास्तविक प्रवृत्ति। गुण संबंधी। विशिष्टता। खासियत। ४. चित्त या मन की प्रवृत्ति। ५. अच्छे और शुभ कर्मों की ओर होनेवाली प्रवृत्ति। शुभवृत्ति। ६. सांख्य के अनुसार प्रकृति के तीन गुणों में से एक जो सब में उत्तम कहा गया है, और जिसके लक्षण, ज्ञान, शांति शुद्धता आदि हैं। ७. आत्म-तत्त्व। चित्-तत्त्व। चैतन्य। ८. जीवनी-शक्ति। प्राण-तत्त्व। ९. जीवधारी। प्राणी। १॰. भूत-प्रेत। ११. मन की दृढ़ता और धीरता। १२. बल। शक्ति। १३. गर्भ। हमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वक  : पुं० [सं०] मृत मनुष्य की जीवात्मा। प्रेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वगुण  : पुं० [सं० मध्यम० स०] सत्त्व अर्थात् अच्छे कर्मों की ओर प्रवृत्त करनेवाला, गुण, जो प्रकृति के तीन गुणों में से एक तथा तीनों में सर्वश्रेष्ठ है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वगुणी  : वि० [सं० सत्त्वगुण+इनि] १. सत्वगुण से युक्त। २. साधु और विवेकी। उत्तम प्रकृति का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्व-दीप्ति  : स्त्री० [सं०] मनुष्य के स्वभाव की तेजस्विता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वधाम  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वलक्षण  : वि० स्त्री० [सं० ब० स०] जिसमें गर्भ के लक्षण हों। गर्भवती। हामिला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्ववती  : वि० [सत्त्व+मतुप-म=व,ङीष्] १. सत्वगुण से सम्पन्न (स्त्री) २. गर्भवती। स्त्री० बौद्ध तांत्रिकों की एक देवी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्ववान्  : वि० [सं० सत्त्ववत्-नुम्-दीर्घ, सत्त्ववत्] [स्त्री० सत्त्ववती] १. सत्त्व या सार भाग से युक्त। २. जीवनी-शक्ति या प्राणों से युक्त। ३. साहसी। ४. दृढ़। मजबूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वशाली  : वि० [सं० सत्त्वशालिन्] [स्त्री० सत्वशालिनी] दृढ़, धीर और साहसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वशील  : वि० [सं० ब० स०] १. सात्त्विक प्रकृतिवाला। अच्छी प्रकृति का। २. सदाचारी और धर्मात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सत्त्वस्थ  : वि० [सं०] १. अपनी प्रकृति में स्थित। २. अपनी बात या स्थान पर दृढ़तापूर्वक ठहरा रहनेवाला। ३. बलवान्। सशक्त। ४. जीवनी शक्ति से युक्त। प्राणवान्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ