लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सदृश  : वि० [सं०] [भाव० सादृश्य] जो आकार-प्रकार,रूप-रंग आदि के विचार से किसी दूसरे से बिलकुल मिलता-जुलता हो। (सिमिलरः। विशेष-सदृश और समान में यह अन्तर है कि सदृश का प्रयोग तो वहाँ होता है जहाँ चीजें या बातें ऊपर से देखने पर एक सी जान पड़े। परन्तु समान का प्रयोग वहां होता है जहाँ चीजों या बातों के महत्व मान, मूल्य आदि में बराबरी बतलाना अभीष्ट होता है। तुल्य में इन तीनों से भिन्न तौल अर्थात् गुरुता या भार का भाव निहित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सदृशता  : स्त्री० [सं० सदृश+तल्-टाप्] १. सदृश होने की अवस्था, गुण या भाव। २. समानता। तुल्यता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ