लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सद्  : वि० [सं०] सत् का वह रूप जो उसे कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में यौ० के आरम्भ में लगाने से प्राप्त होता है। जैसा—सदुपदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्  : पुं० [सं० सदस्] १. सभा। समिति। मंडली। २. यज्ञशाला में बनाया जानेवाला एक प्रकार का छोटा मंडप। अव्य० [सं० सद्य] तत्क्षण। तुरंत। तत्काल। वि० १. नवीन। नया। २. हाल का। ताजा। स्त्री० [सं० सत्व] १. प्रकृति। स्वभाव। २. आदत। टेव। बाल। स्त्री० [अ० सदा=आवाजा] गड़रियों का एक प्रकार का गीत (पंजाब) पुं०=शब्द।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्गति  : स्त्री० [सं०] १. अच्छी दशा या हालत। २. अच्छा आचरण। सदाचरण। ३. मरने के उपरान्त होनेवाली उत्तम लोक की प्राप्ति और दुर्गति से होनेवाली रक्षा। मुक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्गुण  : पुं० [सं०] अच्छा गुण। उदाहरण—जिमि सदगुण सज्जन पहँ आवा।—तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्गुणी (णिन्)  : वि० [सं० सद्—गुण+इनि] अच्छे गुणोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्गुरु  : पुं० [सं०] १. अच्छा और श्रेष्ठ गुरु। २. धार्मिक क्षेत्र में ऐसा गुरु या पथ-प्रदर्शक जिसे स्वानुभूति हो चुकी हो और जो साधना का ठीक मार्ग या प्रणाली बतला सके। ३. परमात्मा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्ग्रंथ  : पुं० [सं० सद+ग्रंथ] आध्यात्मिक दृष्टि से अच्छा ग्रन्थ। सन्मार्ग बतलानेवाली पुस्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्द  : पुं० [सं० शब्द, प्रा० सद्द] शब्द। ध्वनि। अव्य०=सद्य (तत्काल)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्दर  : पुं० [हि० सात+दाँत] सात दाँतोंवाला बैल।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्भाव  : पुं० [सं०] १. अच्छा अर्थात् शुभ भाव। हित का भाव। दो व्यक्तियों या पक्षो में होनेवाली मैत्रीपूर्ण स्थिति। ३. छल-कपट द्वेष आदि से रहित भाव या विचार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्भावना  : स्त्री० [सं०]=सदभाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्भावी  : वि० [सं०] १. सदभाववाला। सदभाव से युक्त। २. सदाशयी। (बोनाफाइडी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्य  : पुं० [सं० सद्+मनिन्, सद्यन्] १. रहने का स्थान। २. घर। मकान। ३. दर्शक। ४. युद्ध। लड़ाई। ५. पृथ्वी और आकाश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्यिनी  : स्त्री० [सं०सद्य] १. बड़ा मकान। हवेली। २. प्रासाद। महल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्य  : पुं० [सं०] शिव का एक नाम। अव्य०=सद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्य  : अव्य० [सं०] १. आज ही। २. इसी समय। अभी। ३. तत्काल। तुरन्त। पुं० शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्य-परक  : वि० [सं०] जिसका फल तुरन्त मिले। जिसके परिणाम में विलंब न हो। पुं० रात के चौथे पहर का स्वप्न (जो लोगों के विश्वास के अनुसार ठीक घटा करता है)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्य-प्रसूत  : वि० [सं०] तुरंत का उत्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्य-प्रसूता  : वि० स्त्री० [सं०] जिसने अभी या कुछ ही समय पहले बच्चा प्रसव किया हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्यस्क  : वि० [सं० सद्यस्√कै (करना)+क] १. वर्तमान काल का। २. इसी समय का। ३. ताजा। ४. आज-कल जिसके संबंध में बहुत ही जल्दी-जल्दी या तुरंत कोई उपचार या काम कनरा आवश्यक हो। बहुत आवश्यक या जरूरी (अर्जेन्ट)। जैसा—उन्हें सद्यस्क तार (या पत्र) भेजो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्योजात  : वि० [सं० कर्म० स०] [स्त्री० सद्योजाता] जो अभी या कुछ ही समय पहले उत्पन्न हुआ हो। पुं० शिव का एक रूप या मूर्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सद्र  : वि० [अ०] अव्य० दे० ‘सदर’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ