लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

समय  : पुं० [सं०] [वि० सामयिक] १. सवेरे संध्या या दिनरात के विचार से काल का कोई मान। वक्त। २. अवसर। मौका। वक्त। पद—समय विशेष पर= (क)किसी निश्यित समय पर। (ख) आने वाले किसी ऐसे समय पर जबकि कोई बात हो सकती हो। और उसके संबंध में कोई विधान या व्यवस्था की गई हो। (फार दि टाइम बीइंग) समय कुसमय= (क) अच्छे या शुभ दिन और बुरे या संकट के दिन। (ख) उपयुक्त अवसर पर भी और अनपयुक्त अवसर पर भी। मौके—बेमौके। जैसे—आप समय-कुसमय अपना ही राग अलापते रहते। ३. अवाकाश। फुरसत। खाली वक्त। क्रि० प्र० ४. किसी काम या बात का नियत या निश्चित काल। जैसे—अब उसका समय आ गया था अतः उन्हे बचाने के लिए सब प्रयत्न विफल हुए। ६. आपस में होने वाल किसी प्रकार का निश्चय, करार या समझौता। ७. कोई धार्मिक, सामाजिक या प्रथा या परिपाटी। जैसे—कवि समय। (देखें) ८. सिद्धांत। ९. परिणाम। अंतः १॰. प्रतिज्ञा। ११. शपथः १२. आकृति। शकल। १३. ठहराव। समझौता। १४. आज्ञा निर्देश। १५. भाषा। १६. इशारा। संकेत। १७ .व्यवहार। १८. धन-दौलत। संपत्ति। १९. कर्तव्य-पालन। २॰ घोषणा। २१. उपदेश। २२. कष्टों या दुःखों का अंत या समाप्ति। २३. कायदा। नियम। २४. धर्म। २५. संन्यासियों, वैदिकों, व्यापारियों आदि के संघो में प्रचलित नियम। (स्मृति)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-क्रिया  : स्त्री० [सं०] प्राचीन भारत में शिल्पियों या व्यपारियों का परस्पर व्यवहार के लिए नियम स्थिर करना। (वृहस्पति)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयज्ञ  : वि० [सं०] [भाव० समयज्ञता] ओ समय की प्रवत्ति, स्थिति आदि का ज्ञान रखता हो।समय के अनुसार चलने वाला। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-निष्ठ  : वि० [सं० ब० स०] [भाव० समय० निष्ठता, समय-निष्ठा] १. जो निश्चित समय का ध्यान रखकर ठीक उसी समय काम करता हो। २. अपने ठीक या निश्चित समय पर नियत रूप से होने वाला। (पंकचुअल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-निष्ठता  : स्त्री० [सं०] समय-निष्ठ होने की अवस्था या भाव। (पंकचुएलिटी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-बम  : पुं० [सं०+अ० बाम्ब] वह विशेष प्रकार का बम (गोला) जिसमें ऐसी योजना होती है कि कही रखे जाने पर पहले से ही निर्धारित किये हुए समय पर वह आप से ही आप फूटकर अपना घातक कार्य करता है। (टाइम-बॉम्ब)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-संकेत  : पुं० [सं०] वह नियत संकेत जो मुख्यतः यह सूचित करने के लिए होता है कि इस समय घड़ी के अनुसार बिलकुल ठीक समय यह है। (टाइम सिगनल) जैसे—दोपहर बारह बजे या रात आठ बजे का समय संकेत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-सारिणी  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. समयसूचित करने के लिए बनाई हुई सारणी। २. वह पुस्तिका जिसमें विभिन्न गाड़ियों के विभिन्न स्टेशनों पर पहुँचने तथा छूटने के समय का उल्लेख सारणियों में किया जाता है। (टाइम-टेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समय-सूचि  : स्त्री=समय-सारणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयानंद  : पुं० [सं० ब० स०] तांत्रिकों के एक भैरव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयानुवर्ती (तिन्)  : वि० [सं० ष० त०] समय देखकर उसी के अनुसार चलने वाला। (अपॉर्च्युनिस्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयानुसार  : वि० [सं० समय+अनुसार] जो समय की आवश्यकता देखते हुए उचित या ठीक हो। अव्य० समथ की उपयुक्तता या औचित्य का ध्यान रखते हुए।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयानुसारी  : वि० [सं०] प्रस्तुत समय के देखते हुए उसकी प्रथा या रीति के अनुसार काम करने या चलनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयुगल  : पुं० [सं०] बौद्धकाल में एक प्रकार का पटका (धोती या साड़ी) जो बराबर लंबाई के रंगो वाले वस्त्रों को एक साथ सटाकर पहना या बाँधा जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयोचित  : वि० [सं० चतु० स०] जो प्रस्तुत समय की आवश्यकता देखते हुए उचित अर्थात उपयुक्त और ठीक हो। कलोचित। (एक्सपीडिएन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
समयोचितता  : स्त्री० [सं०] समायोचित होने की अवस्था, गुम या भाव। कालोचितता। (एक्सपीडिएंसी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ