लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सहचार  : पुं० [सं०] १. दो या अधिक व्यक्तियों का साथ चलना। २. वह अवस्था जिसमें व्यक्तियों, विचारों आदि में पूरी पूरी संगति होती है। (एसोसिएशन)। ३. सहचर। साथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहचार उपाधि लक्षणा  : स्त्री० [सं० सहचार-उपाधि, ब० स० लक्षणा मध्यम० स०] साहित्य में एक प्रकार की लक्षणा जिसमें जड़ सहचारी के कहने से चेतन सहचारी का बोध होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहचारिणी  : वि० [सं०] १. साथ में रहनेवाली। सहचरी। २. पत्नी। भार्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहचारिता  : स्त्री० [सं० सहचारि-तल्-टाप्] सहचारी होने की अवस्था, गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहचारित्व  : पुं० [सं० सहचारि+त्व]=सहचारिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सहचारी (रिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० सहचारिणी] साथ चलने या रहनेवाला। पुं० १. संगी। साथी। २. नौकर। सेवक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ