लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

साझा  : पुं० [सं० सहार्द्ध या सहार्ध्य, प्रा० सहायों,] १. व्यापार आदि के लिए किसी काम में कुछ लोगों को मिलाकर रुपए लगाने, परिश्रम या व्यवस्था करने और उससे होनेवाले हानि-लाभ के आंशिक रूप से दायी और अधिकारी होने के लिए आपस में होनेवाला समझौता। हिस्सेदारी। क्रि० प्र०—करना।—रखना।—लगाना। २. उक्त प्रकार के समझौते के फलस्वरूप उत्पन्न होनेवाली स्थिति। ३. उक्त प्रकार के कार्यों में किसी व्यक्ति का उतना अंश जिसके विचार से वह लाभ के उचित अंश का अधिकारी या हानि के उचित अंश का उत्तरदायी होता है। ४. किसी वस्तु या सम्पत्ति में से कुछ अंश या भाग पाने का अधिकार। हिस्सेदारी। जैसे—उस मकान में तीनों भाइयों का साझा है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
साझा-पत्ती  : स्त्री० [हिं०] १. किसी कार्य या व्यापार में होनेवाला साझा या हिस्सेदारी। २. कुछ लोगों में किसी चीज का होनेवाला बटवारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ