लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सायं  : वि० [सं०] संध्या-संबंधी। सायंकालीन। संध्याकालीन। अव्य० सन्ध्या के समय। शाम को। पुं० १. संध्या का समय। शाम। २. तीर। बाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायंकाल  : पुं० [सं०] [वि० सायंकालीन] दिन का अंतिम भाग। दिन और रात के बीच का समय। संध्या। शाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायंकालीन  : वि० [सं०] संध्या के समय का। शाम का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायं-गृह  : वि० [सं०] जो सन्ध्या समय जहाँ पहुँचता हो, वहीं अपना डेरा जमा लेता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायंतन  : वि० [सं०] सायंकालीन। संध्या-संबंधी। संध्या का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायं-भव  : वि० [सं० सायं√भू (होना)+अच्] १. संध्या का। शाम का। २. संघ्या के समय उत्पन्न होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायं-संध्या  : स्त्री० [सं०] १. संध्या नाम की वह उपासना जो सायंकाल में की जाती है। २. सरस्वती देवी जिसकी उपासना संध्या समय की जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सायंस  : स्त्री० [अं० साइन्स] १. विज्ञान। शास्त्र। २. भौतिक विज्ञान। ३. रसायन विज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ