लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सिंधु  : पुं० [सं०] १. समुद्र। सागर। २. एक प्रसिद्ध नद जो पंजाब के पश्चिम भाग से होता हुआ सिंध देश में समुद्र में मिलता है। ३. वरुण देवता। ४. सिंधनामक देश। ५. उक्त देश का निवासी। ६. हाथी के सूँड़ से निकलने वाला पानी। ७. हाथी का मद। ८. कुछ लोगों के मत से चार और कुछ लोगों के मत से सात की संख्या का सूचक शब्द। ९. खूब सफेद और साफ सोहागा । १॰. सिंधुआर या निर्गुंडी का वृक्ष। ११. संपूर्ण जाति का एक राग जो माल कोश का पुत्र कहा गया है। स्त्री० एक छोटी नदी जो यमुना में मिलती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुआर  : पुं० [सं० सिंधुवार] निर्गुंडी। सँभालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-कन्या  : स्त्री० [सं० ब० स०] सिंधु की पुत्री, लक्ष्मी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-कफ  : पुं० [सं० ष० त०] समुद्र-फेन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-कालक  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्राचीन देश जो नैऋयकोण में था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-खेल  : पुं० [सं० ब० स०] सिंध प्रदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुज  : वि० [सं० सिंधु√जन् (उत्पन्नहोना)+ड] १. सिंधु अर्थात समुद्र से निकलने या समुद्र में उत्पन्न होने वाला। २. सिंधु देश में उत्पन्न होने वाला व्यक्ति। पुं० १. सेंधा नमक। २. सिंधी घोड़ा। ३. शंख। ४. पारा। ५. सोहागा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-जन्मा (न्मन)  : पुं० [सं० ब० स०] १. समुद्र से निकली हुई कोई वस्तु। २. सिंधुपुत्र, चन्द्रमा। ३. सिंधु प्रदेश में उत्पन्न होनेवाला व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुजा  : स्त्री० [सं० सिंधुज-टाप्] १. सिंधु की पुत्री लक्ष्मी। २. मोती का सीप या सीपी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-जात  : पुं० [सं०] सिंधुज। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुनंदन  : पुं० [सं०√सिंधु नंद् (हर्षित करना)=ल्यु-अन] सिंधुपुत्र। चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुपति  : पु० [सं० ष० त०] १. सिंधु प्रदेश का शासक। २. जयद्रथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुपर्णी  : स्त्री० [सं० ब० स०] गंभारी का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुपुष्प  : पुं० [सं० ष० त० ब० स०] १. शंख। २. कदम। कदंब। ३. बकुल। मौलसिरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-भैरवी  : स्त्री० [सं०] संगीत में एक प्रकार की रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-माता  : स्त्री० [सं० सिंधु-मातृ] सरस्वती, जो नदियों की माता मानी जाती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुर  : पुं० [सं० सिंधु√रा (ग्रहण करना)+क] [स्त्री० सिंधुरा] १. हाथी। २. आठ की संख्या का वाचक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुर-मणि  : पुं० [सं० ष० त०] गज-मुक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुरागामी  : वि० [सं०] [स्त्री० सिंधुरागामिनी]=गजगामी। स्त्री० गज-गामिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-लवण  : पुं० [सं०] सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुवार  : पुं० [सं०] निर्गुण्डी। सँभालू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधुविष  : पुं० [सं०] हलाहल जो समुद्र मंथन करते समय निकला था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-शयन  : पुं० [सं० ब० स०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-संगम  : पुं० [सं०] १. वह स्थान जहाँ पर नदी और समुद्र मिलते हों। नदी और सागर का संगम स्थल। २. नदियों का संगम स्थल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-सुत  : पुं० [सं० ष० त०] जलंधर नामक राक्षस जिसे शिवजी ने मारा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिंधु-सुता  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. लक्ष्मी। २. सीप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ