लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सितांक  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार की मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांग  : पुं० [सं० ब० स०] १. श्वेत रोहितक वृक्ष। सफेद रोहेड़ा २. बेला। ३. कपूर। ४. शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांबर  : वि० [सं० ब० स०]=श्वेतांबर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांशु  : पुं० [सं० ब० स०] १. चन्द्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितांशुक  : वि० [सं० ब० स०] श्वेत वस्त्रधारी। सफेदपोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिता  : स्त्री० [सं० सेत-टाप्] १. चन्द्रमा का प्रकाश। चन्द्रिका। चाँदनी। २. चान्द्र मास का शुक्ल पक्ष। ३. चीनी। ४. सफेद दूब। ५. मद्य। शराब। ६. त्रायमाणा लता। ७. चमेली। मल्लिका। ८. सफेद भटकटैया। ९. बकुली। सोमराजी। १॰. बिदारीकंद। ११. वच। १२. अंधाहुली। १३. सिंहली पीपल। १४. गोरोचन। १५. चाँदी। १६. सफेद गदहपूरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताइश  : स्त्री० [फा०] तरीफ। प्रशंसा। वाहवाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताखंड  : पुं० [सं० त० स०] १. मधु शर्करा। शहद से बनाई हुई शक्कर। मिसरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितानन  : वि० [सं० त० स०] सफेद मुँह वाला। पुं० १. गरुण। २. बेल का पेड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताब  : क्रि० वि० [फा० शताब] १. शीघ्र। जल्दी। २. सहज में। उदा—नूपुर के ऊपर बढ़ी कहत न बनत सिताब।—विक्रम।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताबी  : क्रि० वि० दे० ‘सिताब’। स्त्री० शीघ्रता। जल्दी। स्त्री० महताबी नाम की आतिशबाजी। उदा०—सिताबी मोड़ रहा विधुकान्त, बिछा है सेज कमलनी जाल।—प्रसाद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताब्ज  : पुं० [सं० कर्म० स०] सफेद कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताभ  : पुं० [सं० ब० स०] कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितार  : पुं० [फा० सेहतर] १. बीन की तरह का, पर उससे प्रसिद्ध एक छोटा सा बाजा, जिसके तारों को तर्जनी में पहनी हुई मिराब से झनकारते हैं तथा इस प्रकार राग-रागनियाँ निकालतें हैं। २. उक्त वाद्य की ध्वनि या उससे निकलने वाला स्वर-क्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारबाज  : पुं० [फा० सेहतारबाज] [भाव सितारबाजी] १. वह जो सितार बजाकर अपनी जीविका अर्जित करता हो। सितारिया। २. सितार बजाने का शौकीन। सितार बजाने की कला में पारंगत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारा  : पुं० [सं० सप्त तारक से फा० विस्तारः] आकाश का तारा या नक्षत्र। २. मनुष्य का भाग जो आकाश के ग्रहो और नक्षत्रों से प्रभावित माना जाता है। मुहा—सितारा चमकना=भाग्योदय होना। सितारा बुलंद होना=सितारा चमकना। सितारा मिलना=ग्रह मैत्री मिलना। गणना बैठना। (फलित ज्योतिष] ३. रुपहले या सुनहले पत्तरों के छोटे गोलाकार टुकड़े जो कपड़ों आदि की शोभा के लिये टाँके जाते या गाल और माथे पर सौंन्दर्य़ बढ़ने के लिये चिपकाये जाते हैं। चमकीला। पुं० [हिं० सितार] सितार नामक ऐसा बाजा जो अपेक्षया अधिक बड़ा हो।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितार-पेशानी  : वि० [फा०] (घोड़ा) जिनके माथे पर सफेद टीका या बिन्दी हो (ऐसा घोड़ा बहुत ऐबि समझा जाता है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारिया  : पुं० [हिं० सितार+इया (प्रत्य०)] वह जो सितार बजाकर अपनी जीविका अर्जित करता हो। वि० दे० ‘सितारबाज’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारी  : स्त्री० [हि० सितार+ई (प्रत्य०)] छोटी सितार (बाजा)। वि० सितार संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितारे-हिंद  : पुं० [फा० सितार हिन्द] एक प्रकार की उपाधि जो ब्रिटिश शासन काल में बड़े लोगों को सम्मानार्थ दी जाती थी। जैसे—राजा शिव प्रसाद सितारे हिन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितालक  : पुं० [सं० ब० स०] सफेद मदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितालता  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] १. अमृतवल्ली। अमृतस्त्रवा। २. सफेद दूब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितालिका  : स्त्री० [सं० ब० स० सितालक-टाप्-इत्व] तालाबों में होने वाली सीपी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताब  : स्त्री० [देश] एक प्रकार का बरसाती पौधा जो दवा के काम में आता है। सर्पदंष्ट्रा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितावर  : पुं० [सं० सिता√वृ (वरण करना)+अच्-टाप्] सुसना नामक साग। सिरियारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितावरी  : स्त्री० [सं० सितावर-ङीप्] बकची। सोमराजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताश्व  : पुं० [सं० ब० स०] १. अर्जुन का एक नाम। २. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सितासित  : वि० [सं० द्व० स०] श्वेत और श्याम। सफेद और काला। पुं० १. बलदेव। २. शुक्र और शनि ग्रह जो क्रमशः सफेद और काले हैं। ३. गंगा और यमुना जिनका जल क्रमशः सफेद और काला है। ४. आँख का एक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सिताह्वय  : पुं० [सं० ब० स०] १. शुक्र ग्रह। २. सफेद रोहित वृक्ष। ३. सफेद फूलों वाला सहिजन। ४. सफेद तुलसी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ