लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुजात  : वि० [सं० कर्म० स०] १. जो उत्तम कुल में जन्मा हो। २. जो औरस संतान हो, जलज न हो। ३. सुन्दर। पुं० साँड़ (बौद्ध)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुजातक  : पुं० [सं० सुजात+कन्] सौंदर्य। सुन्दरता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुजाता  : स्त्री० [सं०] १. गोपी चन्दन। २. मगध की एक बौद्धकालीन ग्रामीण कन्या जिसने गौतम बुद्ध को बुद्धत्व प्राप्त करने के उपरांत अपने यहाँ निमंत्रित करके भोजन कराया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुजाति  : वि० [सं० प्रा० स०] अच्छी जाति का। स्त्री० अच्छी और उत्तम जाति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुजातिया  : वि० [सं० सु+जाति+इया (प्रत्य)] उत्तम जाति का। अच्छे कुल का। वि० [सं० स्व+ जाति+इया (प्रत्य)] किसी व्यक्ति की दृष्टि से उसकी जाति का।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ