लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुधांग  : पुं० [सं० ब० स०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधांशु  : पुं० [सं०] १.चन्द्रमा। २. कपूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधांशु-रक्त  : पुं० [सं०] मोती मुक्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा  : स्त्री० [सं०] १. अमृत। पीयूष। २. जल। पानी। ३. गंगा ४. दूध। ५. किसी चीज का निचोड़ा हुआ रस। ६. पृथ्वी। ७. बिजली। विद्युत। ८. जहर। विष। ९. चूना। १॰. ईंट। ११. रुद्र की पत्नी। १२. एक प्रकार का छन्द या वृत्त। १३. पुत्री। बेटी। १४ . वध। १५. शहद। १६. घर। मकान। १७. मकरन्द। १८. आँवला। १९. हर्रे। २॰ मरोड़ फली। २१. गिलोय। गुडुच। २२. सरिवन। शालपर्णी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाई  : स्त्री० [हि० सुधा+आई (प्रत्यय)] सिधाई। सरलता। स्त्री० [हि० सोधना] सोधने की क्रिया या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-कंठ  : वि० [सं०] मधुर-भाषी। पुं० कोकिल। कोयल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाकर  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाकार  : पुं० [सं०] १. चूना पोतने या सफेदी करनेवाला मजदूर। २. मकान बनानेवाला मिस्तरी। राज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-क्षार  : पुं० [सं०] चूने का खार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-गेह  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-घट  : पुं० [सं० सुधा+घट] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाजीवी (विन्)  : पुं० [सं०] सुधाकार (दे०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाता (तृ)  : वि० [सं०] सुव्यवस्थित करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधातु  : पुं० [सं०] सोना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधातु-दक्षिण  : पुं० [सं०] वह जो यज्ञादि में अथवा यों ही दक्षिणा में सुधातु अर्थात् सुवर्ण देता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-दीधिति  : पुं० [सं० ब० स०] सुधांशु। चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाधर  : वि० [सं० ष० त०] चन्द्रमा जिसके अधरों में अमृत हो। पुं० चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाधरण  : पुं० [सं० सुधाधर] चन्द्रमा डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-धवल  : वि० [सं०] १. चूने के समान सफेद। २. जिस पर चूना पुता हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-धाम  : पुं० [सं० सुधा+धाम] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाधार  : पुं० [सं०] १. वह बरतन जिसमें अमृत रखा हो। २. चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाधी  : वि० [सं०] सुधा के समान। अमृत के तुल्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-धौत  : वि० [सं०] चूना या सफेदी किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-नजर  : वि० [हि० सुधा=सीधा+नजर] दयावान्। कृपालु। (डिं०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाना  : स० [हि० सुध+आना (प्रत्य)] स्मरण कराना। याद दिलाना। स० सुधवाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-निधि  : पुं० [सं०] १. चन्द्रमा। २. कपूर। ३. समुद्र। सागर। ४. दंडक वृत्त का एक प्रकार का भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-पाणि  : वि० [सं० ब० स०] १. जिसके हाथ में अमृत हो। २. (चिकित्सक) जिसकी दवा से सबको तुरन्त लाभ होता हो। पुं० देवों के वैद्य। धन्वन्तरि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधापाषाण  : पुं० [सं०] सफेद खली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-भवन  : पु० [सं०] अस्तर, कारी किया हुआ मकान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाभित्ति  : स्त्री० [सं०] दीवार,जिस पर चूना पुता हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाभुज  : पुं० [सं०] =सुधा-भोजी (देवता)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाभृत्रि  : पुं० [सं०] १. चन्द्रमा। २. यक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाभोजी (जिन्)  : वि० [सं०] अमृत भोजन करनेवाले। पुं० अमृत खानेवाला, देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाम  : पुं० [सं०] अच्छा घर या स्थान पुं०=सुधामा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधामय  : वि० [सं०] [स्त्री० सुधामयी] १. जिसमें अमृत हो। अमृत से युक्त। २. सुधा से भरा हुआ। अमृत-स्वरूप। ३.चूने का बना हुआ। पुं० राज-प्रासाद। महल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-मयूख  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधामा (मन्)  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-मूली  : स्त्री० [सं०] सालम मिस्री। सालब मिस्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-योनि  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधार  : पुं० [हि० सुधारना] १. वह तत्त्व जो किसी के सुधरने या सुधरे हुए होने पर लक्षित होता है। २. वह प्रक्रिया जो किसी के दोष विकार आदि दूर करने के लिए की जाती है। ३. वह काट-छाँट या संशोधन-परिवर्तन जो रचना को अच्छा रूप देने के लिए किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधारक  : वि० [हि० सुधार+क (प्रत्य)०] (कार्य) जो सुधार के उद्देश्य या विचार से हो। (रिफ़ार्मेटरी)। पुं० १. दोषों या त्रुटियों का सुधार करनेवाला। संशोधक। २. धार्मिक या सामाजिक सुधार के लिए प्रयत्न करनेवाला। (रिफ़ार्मर)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधारना  : स० [सं० शोधन] १. बिगड़ी हुई वस्तु को इस प्रकार ठीक करना कि वह फिर से काम करने या काम में आने के योग्य हो जाय। २. दोषों विकारों आदि का उन्मूलन कर अथवा उनमें परिवर्तन लाकर किसी स्थिति में सुधार करना। ३. लेख आदि की गलतियाँ दूर करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-रश्मि  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधारा  : वि०=सूधा (सीधा)।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधारालय  : पुं० [हि० सुधार+सं० आलय] वह स्थान जहाँ पर अपराधियों के जीवन सुधार की व्यवस्था की जाती है। (रिफ़ार्मेटरी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधारू  : वि० [हि० सुधारना+ऊ (प्रत्यय)] सुधारनेवाला। सुधारक।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-लता  : स्त्री० [सं०] एक प्रकार की गिलोय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाव  : पुं० [हि० सुधरना+आव (प्रत्य)] सोधने या सुधारने की क्रिया या भाव। सुधार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-वर्षी (र्षिन्)  : वि० [सं०] सुधा अर्थात् अमृत बरसानेवाला। पुं० १. ब्रह्मा। २. बुद्ध का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधावास  : पुं० [सं०] १. चन्द्रमा। २. खीरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाश्रवा  : वि० [सं० सुधा+स्रवण] अमृत बरसानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-सदन  : पुं० [सं० सुधा+सदन] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधासित  : भू० कृ० [सं०] जिस पर चूना पोतकर सफेदी की गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधासू  : पुं० [सं०] चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधासूति  : पुं० [सं०] १. चन्द्रमा। २. यज्ञ। ३. कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधा-स्पर्धी  : वि० [सं० सुधा-स्पर्धिन्] १. अमृत की बराबरी करनेवाला। २. अमृत के समान मधुर (भाषण आदि)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधास्रवा  : स्त्री० [सं०] १. गले के अंदर की घंटी। मोटी जीभ। कौआ। २. रुदंती या रुद्रवंती नामक वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुधाहर  : पुं० [सं०] गरुड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ