लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुरक्ष  : पुं० [सं०] एक पौराणिक पर्वत। वि०=सुरक्षित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्षण  : पुं० [सं०] [भू० कृ० सुरक्षित] अच्छी तरह से रक्षा करने की क्रिया या भाव। रखवाली। हिफाजत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्षा  : स्त्री० [सं०] १. अच्छी तरह या समुचित रूप से की जानेवाली रक्षा। २. आक्रमण, आघात आदि से बचने के लिये किया जाने वाला प्रबंध। (सिक्योरिटी) जैसे–सुरक्षा परिषद्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्षात्मक  : वि० [सं०] १. सुरक्षा-संबधी। २. सुरक्षा के विचार से किया जाने वाला। जैसे–सुरक्षात्मक कार्रवाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्षा-परिषद्  : स्त्री० [सं०] संयुक्त राष्ट्र-संघ का वह अंग या शाखा, जो यथासाध्य इस बात का प्रयत्न करती है कि राष्ट्रों में परस्पर झगड़े न होने पावें। (सिक्योरिटी कौंसिल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्षित  : भू० कृ० [सं०] १. जिसकी समुचित रक्षा का प्रबंध हो। २. जो अच्छी तरह तथा अच्छी अवस्था में रखा गया हो। जैसे–आपकी पुस्तक मेरे पास सुरक्षित है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्षी (क्षिन)  : पुं० [सं० सुरक्षिन] उत्तम या विश्वस्त रक्षक। अच्छा अभिभावक या रक्षक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरक्ष्य  : वि० [सं०] १. जिसे सुरक्षित रखना आवश्यक हो। २. जिसकी सहज में सुरक्षा की जा सकती हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ