लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सुरख  : वि० [फा० सुर्ख] गहरा लाल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरखा  : पुं० [फा० सुर्ख] १. वह सफेद घोड़ा जिसकी दुम लाल हो। २. वह घोड़ा जिसका रंग सफेदी भूरापन लिए काला हो। ३. मद्य। ४. शराब। वि०=सुर्ख (लाल)। पुं० [?] एक प्रकार का लंबा पौधा जिसमें पत्ते बहुत कम होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरखाव  : पुं० [फा०] चकवा या चक्रवाक नामक पक्षी। पद–सुरखाब का पर=विलक्षण विशेषता। स्त्री० बलख प्रदेश की एक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरखिया  : पुं० [फा० सुर्ख+ईया (प्रत्य०)] बगले की जाति का एक छोटा पक्षी जो प्रायः गायों के पास रहता है और इसीलिए ‘गाय-बगला’ भी कहलाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरखी  : स्त्री० [हिं० सुरख+ई (प्रत्य०)] ईटो का बनाया हुआ महीन चूरा जिसमें चूना मिलाकर जुड़ाई के लिये गारा बनाया जाता है। स्त्री० दे० ‘सुर्खी’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सुरखुरू  : वि०=सुर्खरू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ