लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सूची  : स्त्री० [सं०√सिव् (सीना)+चट्–टेरुत्वं–ङीप्] १. कपड़ा सीने की सूई। २. शल्य चिक्तिसा में, सूई के आकार—प्रकार का एक उपकरण जिससे छत सीया जाता था। (सुश्रुत) ३. एक प्रकार की सैनिक व्यूह रचना, जो लम्बी और सुई के आकार की होती थी। ४. किसी प्रकार की चीजों, नामों, बातों आदि का क्रम—बद्ध लेखा या विवरण। अनुक्रमणिका। ५. ऐसा लेखा या विवरण जिसमें बहुत से नाम किसी क्रम में आये हों। तालिका। फेहरिस्त। (लिस्ट) ६. सूचीपत्र। ७. चहारदीवारी आदि में हर दो खंभों के ऊपर आड़ा रखा जानेवाला पत्थर। ८. छन्द्र—शास्त्र में प्रत्यय के अन्तर्गत वह प्रक्रिया जिससे यह जाना जाता है कि कुछ नियत वर्णो या मात्राओं से कितने प्रकार के छन्द या वृत्त बनते या बन सकते हैं और अनके आदि तथा अन्त में कितनी लघु और कितनी गरु मात्राएँ होती हैं। ९. एक प्रकार का नृत्य। १॰. द्रष्टि। नजर। ११. केतकी। केवड़ा। १२. सफेद कुश। १३. कटघरा। जंगला। १४. दरवाजे में लगाने की सिटकनी। १५. मैथुन या संभोग का एक प्रकार। पुं० [सं० सूचिन्] १. गुप्तचर। भेदिया। २. चुगलखोर। पिशुन। ३. दुष्ट और नीच। ४. दे० ‘स्वयंमुक्ति’ (साक्षी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीक  : पुं० [सं० सूची+कन्] मच्छर आदि ऐसे जन्तु जिनके डंक सूई के समान होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीकटाह-न्याय  : पुं० [सं० मध्य० स०] लोक व्यवहार में प्रचलित एक प्रकार का न्याय जिसका प्रयोग ऐसे अवसर पर होता है जहाँ कोई कठिन और बड़ा काम करने से पहले सहज और छोटा काम पूराकर लिया जाता है अथवा करना अभीष्ट होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीपत्र  : पुं० [सं० ष० त०] १. वह पत्र जिस पर कोई सूची लिखी या छपी हुई हो। २. विशेषतः वह सूचना—पत्र या पुस्तिका जिसमें किसी संस्था में उपलब्ध सामग्री का विवरण होता है। जैसे–(क) प्रकाशन संस्था या सूची—पत्र। (ख) चित्रशाला का सूची—पत्र। (कैटलाग)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूची पद्म  : पुं० [सं० ब० स०] एक प्रकार की सैनिक व्यूह—रचना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीपाश  : पुं० [सं०] सूई में होनेवाला भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीभेद  : वि०=सूचीभेद्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीमुख  : पुं० [सं० ष० त०] १. सूई की नोक या छेद जिसमें धागा पिरोया जाता है। २. हीरा। ३. कुश। ४. पुराणानुसार एक नरक। वि० सूई के मुख के समान नुकीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीवक्त्र  : पुं० [सं० ष० त०] स्कंद का एक अनुचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सूचीवक्त्रा  : स्त्री० [सं० सूची वक्त्र–टाप्] ऐसी योनि जिसका द्वार इतना छोटा हो कि वह पुरिष के संसर्ग के योग्य न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ