लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सेक  : पुं० [हिं० सेंकना] १. सेंकने की क्रिया या भाव। २. ताप। गरमी। ३. शरीर के किसी रुग्ण अंग पर गर्म चीज से पहुँचाई जानेवाली गर्मी। (फ़ोमेन्टेशन) ४. किसी प्रकार का सामान्य कष्ट, विपत्ति या संकट। (पश्चिम) जैसे–ईश्वर करे, तुम्हें जरा भी सेंक न लगे। क्रि० प्र०–आना।–लगना। स्त्री० [हिं० सींक] लोहे की कमानी जो छीपी कपड़े छापने के काम में लाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेकंड  : पुं० [अं०] एक मिनट का ६॰ वाँ भाग। वि० गिनती में दो के स्थान पर पड़नेवाला। दूसरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेक  : पुं० [सं०] १. पानी से सींचने की क्रिया या भाव। सिंचाई। २. पानी का छिड़काव। ३. अभिषेक। ४. तेल आदि की मालिश। (वैद्यक) पुं० =सेंक। (पश्चिम)(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेकड़ा  : पुं० [देश०] वह छाबुक या छड़ी, जिससे हलवाहे बैल हाँकते हैं। पैना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेकतव्य  : वि० [सं०] १. छिड़के या सीचे जाने के योग्य। २. मालिश के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेक-पात्र  : पुं० [सं०] पानी छिड़कने या सींचने का पात्र या बरतन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेकुआ  : पुं० [देश०] काठ के दस्ते का लंबा करछी या डौआ, जिससे हलवाई दूध औटाते हैं।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेक्ता  : वि० [सं० सेक्तृ] [स्त्री० सेक्त्री] १. सींचनेवाला। २. गौ, घोड़ी आदि में गर्भधान करानेवाला। पुं० स्त्री का पति। शौहर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेक्रेटरी  : पुं० [अं०] १. मंत्री। २. सचिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेक्रेटरियट  : पुं० [अं०]=सचिवालय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेक्शन  : पुं० [अं०] १. विभाग। जैसे–इस दरजे में दो सेक्सन हैं। २. धारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ