लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सेनांग  : पुं० [सं०] १. सेना के चार अंगों (हाथी, घोड़े, रथ और पैदल) में से हर एक । २. सैनिकों का छोटा दल या टुकड़ी। सेना का विभाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेना  : स्त्री० [सं०] १. युद्ध के लिए सिखाए हुए और अस्त्र—शस्त्र से सजे हुए सैनिकों या सिपाहियों का बड़ा दल या समूह। फौज। पलटन। (आर्मी)। २. किसी विशिष्ट उद्देश्य या कार्य की सिद्धि के लिए संघटित किया हुआ कोई बड़ा दल या समूह। जैसे–बालसेना, मुक्ति सेना, वानर सेना आदि। ३. इन्द्र का वज्र।। ४. भाला। ५. साँग। ६. इन्द्राणी। ७. वर्तमान अवसर्पिणी के तीसरे अर्हत् शंभव की माता का नाम। (जैन) ८. प्राचीन भारत में स्त्रियों के नाम के साथ लगनेवाला एक पद। जैसे–बसंतसेना। स० [सं० सेवन] १. सेवा—टहल करना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है) मुहा०–चरणसेना=(क) पैर दबाना। (ख) तुच्छ चाकरी या सेवा करना। २. आराधना या उपासना करना। ३. औषध आदि का नियमित रूप से प्रयोग या व्यवहार करना। ४. पवित्र स्थान पर निरन्तर वास करना। जैसे–काशी या वृन्दावन सेना। ५. यों ही किसी चीज पर बराबर पड़े रहना। जैसे–चारपाई सेना। ६. मादा पक्षी का गरमी पहुँचाने के लिए अपने अंड़ो पर बैठना। ७. कोई चीज व्यर्थ लेकर बैठे रहना। (व्यंग्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेना-कक्ष  : पुं० [सं०] सेना का पार्श्व। फौज का बाजू।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेना-कर्म  : पुं० [सं०] १. सेना का संचालन तथा व्यवस्था। २. सैनिक सेवा का काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनागोप  : पुं० [सं०] प्राचीन भारत में, वह व्यक्ति जो सेना रखता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाग्र  : पुं० [सं०] सेना का अग्रभाव। फौज का अगला हिस्सा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाग्रणी  : पुं० [सं०] १. सेना का अग्रणी या प्रधान नायक २. संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाचर  : पुं० [सं०] १. सैनिक। २. शिविर। में रहनेवाला सौनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाजयंती  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाजीवी (विन्)  : पुं० [सं०] सेना में रहकर अपनी जीविका चलानेवाला सैनिक। सिपाही। योद्धा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनादार  : पुं० [सं० सेना+फा० दार] सेना—नायक। फौजदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाधिकारी  : पुं० [सं०] फौज का अफसर। सेना का अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाधिप  : पुं० [सं०]=सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाधिपति  : पुं० [सं०]=सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाधीश  : पुं० [सं०] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाध्यक्ष  : पुं० [सं०] फौज का अफसर। सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनानायक  : पुं० [सं०] सेना का अफसर। फौजदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनानी  : पुं० [सं०] १. सेनापति। सिपहसालार। २. कार्तिकेय का एक नाम। ३. एक रुद्र का नाम। ४. जूआ खेलने का एक प्रकार का पासा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनापति  : पुं० [सं०] १. सेना का नायक। फौज का अफसर। सिपहसालार। २. कार्तिकेय, जो देवताओं की सेना के प्रधान अधिकारी माने गये हैं। ३. शिव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनापत्य  : पुं० [सं०] सेनापति होने की अवस्था, पद या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनापरिधान  : पुं० [सं०] सेना के साथ रहने वाले आवश्यक व्यक्तियों का सारा सामान। लवाजमा। (एकाउन्टरमेन्ट)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनापाल  : पुं० [सं० सेनापाल] सेनापति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाभक्त  : पुं० [सं०] सेना के लिए रसद और बेगार। (को०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाभक्ति  : स्त्री० [सं०] प्राचीन भारत में, वह कर जो राजा या राज्य का ओर से सेना के भरण—पोषण के लिए लिया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनामणि  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनामनोहरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनामुख  : पुं० [सं०] १. सेना का अगला भाग २. सेना का एक विभाग, जिसमें तीन हाथी, ९ घोड़े और १५ पैदल सवार रहते थे। ३. नगर के मुख्य द्वार के सामने का बाहरी रास्ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनायोग  : पुं० [सं०] सैन्य—सज्जा। फौज की तैयारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनावास  : पुं० [सं०] १. वह स्थान जहाँ सेना रहती हो। छावनी। २. खेमा। डेरा। शिविर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनावाह  : पुं० [सं०] सेनानायक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सेनाव्यूह  : पुं० [सं०] युद्धकाल में विभिन्न स्थानों पर की गई सेना के विभिन्न अंगों की स्थापना या नियुक्ति। सैन्य—विन्यास। दे० ‘व्यूह’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ