लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सोम  : पुं० [सं०] १. एक प्राचीन भारतीय लता जिसके रस का सेवन वैदिक ऋषी विशेषतः यज्ञों के समय मादक पदार्थ के रूप में करते थे। २. हठ-योग में, तालू की जड़ में स्थित चंद्रमा से निकलने वाला रस। विशेष दे० ‘अमृत’। ३. एक प्राचीन वैदिक देवता। ४. चंद्रमा। ५. सोमवार। ६. अमृत। ७. जल। ८. कुबेर। ९. यम। १॰ .वायु। हवा। ११. सोम-यज्ञ। १२. वह जो सोमयज्ञ करता हो। १३. एक प्राचीन पर्वत। १४. एक प्रकार की ओषधि। १५. आकाश। १६. स्वर्ग। १७. आठ वसुओं में एक वसु। १८. पितरों का एक गण या वर्ग। १९. स्त्री का विवाहित पति। २॰. स्त्रियों में होने वाला एक प्रकार का रोग। २१. यज्ञ की सामग्री। २२. काँजी। २३. माँड। २४. संगीत में एक प्रकार का राग जो मालकोश राग का पुत्र कहा गया है। २५. एक प्रकार का ऊँचा और बड़ा पेड़ जिसकी लकड़ी चिकनी और मजबूत होती तथा चीरी जाने पर लाल हो जाती है। २६. दक्षिणी भारत की पथराली भूमि में होने वाला एक प्रकार का क्षुप जिसकी डालों में पत्ते कम और गाँठें अधिक होती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमक  : पुं० [सं०] १. एक प्राचीन ऋषी का नाम। २. पुराणानुसार कृष्ण का पुत्र। ३. स्त्रियों का सोम नामक रोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-कर  : पुं० [सं० सोम+कर] चंद्रमा की किरण। चंद्र किरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमकल्प  : पुं० [सं०] पुराणानुसार २१ वें कल्प का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-कांत  : पुं० [सं०] चंद्रकांत मणि। वि० १. जो चंद्रमा के समान प्रिय और सुंदर हो। २. जिसे चंद्रमा प्रिय हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-काम  : पुं० [सं०] सोम-पान करने की इच्छा। वि० सोम-पान की कामना करने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-क्रिय  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-क्षय  : पुं० [सं०] १. चंद्रमा की कलाओं का घटना। २. अमावस्या, जिसमें चंद्रमा के दर्शन नहीं होते।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-गर्भ  : पुं० [सं०] विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-गिरि  : पुं० [सं०] १. महाभारत के अनुसार एक पर्वत। २. मेरु—ज्योति। ३. संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-ग्रह  : पुं० [सं०] १. चंद्रमा का ग्रहण। चंद्रग्रहण। २. घोड़ों का एक ग्रह जिससे ग्रस्त होने पर वे काँपा करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-ग्रहण  : पुं० [सं०] चंद्र—ग्रहण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-चमस  : पुं० [सं०] सोमपान करने का पात्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमज  : वि० [सं०] चंद्रमा से उत्पन्न। पुं० १. बुध नामक ग्रह. २. दूध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमजाजी  : पुं० [सं० सोमयाजी] सोम याग करनेवाला।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमदिन  : पुं० [सं० सोम=दिन] सोमवार। चंद्रवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम—दीपक  : पुं० [सं०] संगीत मे कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमदेव  : पुं० [सं०] १. सोम नामक देवता।। २. चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-देवत (त्य)  : वि० [सं०] जिसके देवता सोम हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-दैवत  : पुं० [सं०] मृगशिरा (नक्षत्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-धारा  : स्त्री० [सं०] १. आकाश। आसमान। २. स्वर्ग। ३. आकाश—गंगा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-धेय  : पुं० [सं०] एक प्राचीन जनपद। (महाभारत)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमन  : पुं० [सं० सौमन] एक प्रकार का अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमनस  : पुं० =सौमनस्य।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमनाथ  : पुं० [सं०] १. प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगो में से एक। २. काठियावाड़ के दक्षिणी तट पर स्थित एक प्राचीन नगर जहाँ उक्त ज्योतिर्लिंग का मंदिर है। इस मंदिर के अतुल धन—रत्न की प्रसिद्ध सुनकर सन १॰२४ ई० में महमूद गजनवी इसे ध्वस्त करके यहाँ से करोड़ों की सम्पत्ति गजनी ले गया था। अब स्वतंत्र भारत में इस मंदिर का जीर्णोद्धार हो गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमनेत्र  : वि० [सं०] १. जिसका नेता या रक्षक सोम हो। जिसकी आँखे सोम के समान हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमप  : वि० [सं०] १. सोम—रस पीने वाला। २. जिसने यज्ञ में सोमरस का पान किया हो। पुं० १. वह जिसने सोम यज्ञ किया हो, अथवा जो सोम यज्ञ करता हो। सोमायजी। २. विश्वेदेवों मे से एक का नाम। ३. एक प्राचीन ऋषी वंश। ४. पितरों का वर्ग। ५. कार्तिकेय का एक अनुचर। ६. एक पौराणिक जनपद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपति  : पुं० [सं०] इंद्र का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपत्र  : पुं० [सं०] कुश की तरह की एक घास। डाभ। दर्भ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपद  : पुं० [सं०] १. एक लोक। (हरिवंश) २. महाभारत काल का एक तीर्थ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-पर्व (न्)  : पुं० [सं०] १. सोमपान करने का उत्सव या पुण्य काल। २. कोई ऐसा पर्व जिसमें लोग सोम पीतें थे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपा  : वि० , पुं० =सोमप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-पान  : पुं० [सं०] सोम रस पान करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपायी (यिन्)  : वि० [सं०] [स्त्री० सोमपायिनी] सोम रस पीनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपाल  : पुं० [सं०] सोम के रक्षक, गन्धर्व लोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-पुत्र  : पुं० [सं०] सोम या चंद्रमा के पुत्र, बुध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-पुरुष  : पुं० [सं०] १. सोम का रक्षक। २. सोम का अनुचर या भक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमपेय  : पुं० [सं०] १. एक प्रकार का यज्ञ जिसमें सोमपान किया जाता था। २. सोमपान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-प्रताप  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-प्रदोष  : पुं० [सं०] सोमवार को पड़नेवाला प्रदोष (ब्रत); जो विशेष महत्त्वपूर्ण माना गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-प्रभ  : पुं० [सं०] सोम या चंद्रमा के समान प्रभाव वाला। परमकांतिमान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-प्रभावी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमबंधु  : पुं० [सं०] १. सूर्य। २. बुध ग्रह। ३. कुमुद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमभवा  : स्त्री० [सं०] नर्मदा (नदी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमभू  : वि० [सं०] १. सोम से उत्पन्न। २. जो चंद्रवंश में उत्पन्न हुआ हो। चंद्रवंशी। पुं० १. चंद्रमा के पुत्रवधु। २. जैनों के चौथे कृष्ण वसुदेव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमभूपाल  : पुं० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-भैरवी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-मंजरी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-मद  : पुं० [सं०] सोमरसपान करने से होने वाला नशा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-मुखी  : पुं० [सं०] संगीत मे कर्नाटकी पद्धति का एक राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-यज्ञ  : पुं० [सं०] एक प्रकार का त्रैवार्षिक यज्ञ जिसमें मुख्यतः सोम रस पिया जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमयाजी (जिन्)  : पुं० [सं०] १. वह जो सोम योग करता हो। सोम पान करने वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-योनि  : पुं० [सं०] १. देवता। २. ब्राह्मण। ३. पीला चंदन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-रस  : पुं० [सं०] १. वैदिक काल में सोम नामक लता का रस जो ऋशी मुनि आदि पीते थे। २. हठयोग मे, तालु—मूल स्थित में माने जाने वाले चंद्रमा से निकलने वाला रस जो योगी लोग जीभ उलटकर और उसे तालु—मूल तक ले जाकर पान करते है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमरा  : पुं० [देश०] जुते हुए खेत का दुबारा दोबारा जोता जाना। दो चरस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमराज  : पुं० [सं०] चंद्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमराजी  : स्त्री० [सं०] १. बकुची। २. एक प्रकार कगा समवृत्त वर्णिक छंद जिसके प्रत्येक चरण में दो रगण होते हैं। यथा–गुनी, एक रूपी, सुनि बेद गावै। महादेव जाकौं सदाचित्त लावैं।–केशव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-राज्य  : पुं० [सं०] चंद्रलोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमराष्ट्र  : पुं० [सं०] एक प्राचीन जनपद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमल  : पुं० [देश०] एक प्रकार का सखिया जिसे सफेद संबुल भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-लता  : स्त्री० [सं०] १. सोम नामक वनस्पति की लता। २. गिलोय। गुडुच।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-लोक  : पुं० [सं०] चंद्रलोक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-वंश  : पुं० [सं०] १. युधिष्ठिर का एक नाम। २. क्षत्रियों का चंद्रवंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवंशीय  : वि० [सं०] १. चंद्रवंश में उत्पन्न। २. चंद्रवंश संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवंश्य  : वि० [सं०] सोमवंशीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवत्  : वि० [सं०] [स्त्री० सोमवती] १. सोमयुक्त। २. चंद्रमा से युक्त (ग्रह)। ३. चंद्रमा के समान शीतल या सुंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवती  : स्त्री० [सं०] १. एक प्राचीन तीर्थ। २. दे० सोमवती अमावस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवती अमावस्या  : स्त्री० [सं०] १. सोमवार को पड़ने वाली अमावस्या जो पुराणों के अनुसार पुण्य तिथि मानी गई है। प्रायः लोग इस दिन गंगा स्नान और दान-पुण्य करते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवर्धस  : पुं० [सं०] विश्वेदेव में से एक। वि० सोम के समान तेज वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-वल्क  : पुं० [सं०] १. सफेद खैर। २. कायफल। ३. सरंज। ४. रीठा करंज। ५ बबूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-वल्लरी  : स्त्री० [सं०] १. सोम नामक लता। २. ब्राह्मी। ३. एक प्रकार का वर्ण वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में क्रम से रगण, जगण, रगण, जगड़ और रगण होते हैं। इसे ‘चामर’ और ‘तूण’ भी कहते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-वल्लिका  : स्त्री० [सं०] १. बकुची। सोमराजी। २. सोमलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवल्ली  : स्त्री० [सं०] १. गिलोय। गुडुची। २. सोमराजजी। बकुची। ३. पाताल गरुड़ी। छिरेंटी। ४. ब्राह्मी। ५. सुदर्शन नामक पौधा। ६. कठकरंज। लता करंज। ७. गज-पीपल। ८. वन-कपास। ९. सोमलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-वायव्य  : पुं० [सं०] अक ऋषी-वंश का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवार  : पुं० [सं०] सात वारों में से एक वार जो अर्थात चंद्रमा का दिन माना जाता है। यह रविवार के बाद और मंगलवार के पहले पड़ता है। चंद्रवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवारी  : वि० [सं० सोमवार] सोमवार संबंधी। सोमवार का। जैसे–सोमवारी बाजार, सोमवारी अमावस्या। स्त्री०=सोमवती अमावस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-वीथी  : स्त्री० [सं०] चंद्र-मंडल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमवृक्ष  : पुं० [सं०] १. कायफल। कटहल। २. सफेद खैर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-संस्था  : स्त्री० [सं०] सोम यज्ञ का एक प्रारंभिक कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सलिल  : पुं० [सं०] सोमलता का रस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सव  : पुं० [सं०] यज्ञ मे किया जाने वाला एक प्रकार का कृत्य जिसमें सोम का रस निकाला जाता था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सार  : पुं० [सं०] १. सफेद खैर। श्वेत खदिर। २. कीकर। बबूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सिंधु  : पुं० [सं०] विष्णु का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सिद्धांत  : पुं० [सं०] १. एक बुद्ध का नाम। २. फलित ज्योतिष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सुंदर  : वि० [सं०] चंद्रमा के समान सुंदर। बहुत सुंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सुत  : वि० पुं० [सं०] सोमरस निकालनेवाला। पुं० यज्ञ मे सोमरसकी आहुती देने वाला ऋत्विज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सुत  : पुं० [सं०] चंद्रमा के पुत्र, बुध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम-सुता  : पुं० [सं०] (चंद्रमा की पुत्री) नर्मदा नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमसुत्र  : पुं० [सं०] शिलिंग की जलधरी से जल निकलने का स्थान या नाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमांग  : पुं० [सं०] सोम-याग का एक अंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमांशु  : पुं० [सं०] १. चंद्रमा की किरण। २. सोम लता का अंकुर। ३. सोमयज्ञ का कृत्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमा  : स्त्री० [सं०] सोम लता। २. एक पौराणक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाख्य  : पुं० [सं०] लाल कमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाद  : वि० [सं०] १. सोमभक्षण करने वाला। सोमपायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमधार  : पुं० [सं०] पितरों का एक गण या वर्ग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमापूषण  : पुं० [सं०] [वि० सोमापौष्ण] सोम और पूषण नामक देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमापौष्ण  : पुं० [सं०] सोम और पूषण संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाभ  : वि० [सं०] जिसमें चंद्रमा की-सी आभा हो। स्त्री० चंद्रमा की किरणें। चंद्रावली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमायन  : पुं० [सं०] महीने भर का एक वृत जिसमें २७ दिन दूध पीकर रहने और तीस दिन तक उपवास करने का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमारुद्र  : पुं० [सं०] [वि० सौमारौद्र] सोम और रुद्र नामक देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमारौद्र  : वि० [सं०] सोम और रुद्र संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमार्च्ची  : पुं० [सं० सोमार्च्चिस्] स्वर्ग मे देवताओं का एक प्रासाद। (रामा०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमार्द्धधारी (रिन्)  : पुं० [सं०] (मस्तक पर अर्द्ध चंद्र धारण करने वाले) शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाल  : वि० [सं०] कोमल। नरम। मुलायम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमलक  : पुं० [सं०] पुष्पराग मणि। पुखराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमावती  : स्त्री० [सं०] चंद्रमा की माता का नाम। स्त्री० =सोमवती अमावस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाष्टमी  : स्त्री० [सं०] सोमवार को पड़ने वाली अष्टमी तिथि। इस दिन व्रत का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमास्त्र  : पुं० [सं०] चंद्रमा का अस्त्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाह  : पुं० [सं०] चंद्रमा का दिन, सोमवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाहुत  : वि० [सं०] १. जिसे सोम की आहुती दी गई हो। २. जिसकी सोमरस से तृप्ति हो गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाहुति  : स्त्री० [सं०] यज्ञ कुंड मे दी जीने वाली सोम की आहुती। पुं० मंत्र दृष्टा भार्गव का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमाह्वा  : स्त्री० [सं०] महा—सोमलता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमी (मिन्)  : वि० [सं०] १. जिसमे सोंम हो। सोम—युक्त। २. यज्ञ मे सोम की आहुती देनेवाला। पुं० सोमायाजी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमीय  : वि० [सं०] १. सोम—संबंधी। सोम का। २. सोमरस से युक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमेंद्र  : वि० [सं०] सोम और इंद्र संबंधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमेश्वर  : पुं० [सं०] १. एक शिवलिंग जो काशी में स्थापित है। २. श्रीकृष्ण का एक नाम। ३. दे० ‘सोमनाथ’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमोत्पत्ति  : पुं० [सं०] १. चंद्रमा का जन्म। २. अमावस्या के उपरांत चंद्रमा का फिर से निकलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमोदभव  : पुं० [सं०] (चंद्रमा को उत्पन्न करने वाले) श्रीकृष्ण का एक नाम। वि० चंद्रमा से उत्पन्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमदभवा  : स्त्री० [सं०] नर्मदा नदी का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोमौनी  : स्त्री०=सोमवती अमावस्या।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोम्य  : वि० [सं०] १. सोम-संबंधी। सोम का। २. सोम से युक्त। ३. जो सोम पान कर सकता हो या जिसे सोम पान करने का अधिकार हो। ४. यज्ञ मे सोम की आहुति देने वाला। ५. अच्छा। सुंदर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ