लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

सोहर  : पुं० [हिं० सोहना, सोहला] १. घर में संतान होने पर गाया जाने वाला मंगल गीत। २. उक्त अवसर पर गाये जाने वाले गीतों की संज्ञा। ३. मांगलिक गीत। स्त्री० [?] नाव का फर्श। २. पाल खीचने की रस्सी। विशेष–खिलौना (गीत) और सोहर में यह अंतर है कि सोहर में तो पुत्र जन्म की पूर्व-पीठिका का उल्लेख होता है; परंतु खिलौना में उत्तर-पीठिका का उल्लेख होता है। इसमें आनंद और उत्साह का मात्रा अधिक होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहरत  : स्त्री० =शोहरत (प्रसिद्धि)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सोहराना  : स०=सहलाना।(यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ